बोकारो, अगस्त 4 -- Bokaro News: गोमिया। प्रखंड अंतर्गत चतरोचट्टी गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सह आजसू नेता कोलेश्वर रविदास की मां केसिया देवी का सोमवार शाम निधन हो गया। उनकी आयु लगभग 100 वर्ष बताई जा रही है। वे सामाजिक एवं धार्मिक प्रवृत्ति की महिला के रूप में जानी जाती थी। के निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त किया। इस दौरान गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, जिप सदस्य आकाश लाल सिंह, पूर्व जिप सदस्य प्रकाश लाल तथा स्थानीय मुखिया महादेव महतो, गंदौरी राम, रामकिशुन रविदास, मदन रविदास, रेवत रविदास सहित अन्य ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को ढांढ़स बंधाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...