Bokaro News: सातवें दिन भी टू टैंक गार्डेन में अनशन जारी, विस्थापितों के हक की लड़ाई राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की तैयारी
बोकारो, अक्टूबर 17 -- Bokaro News: बीएसएल में विस्थापित अप्रेंटिसों को नियोजन देने की मांग को लेकर टू टैंक गार्डेन में चल रहा अनिश्चितकालीन अनशन सातवें दिन भी जारी है। आंदोलन को अब कांग्रेस, भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों का समर्थन मिलने लगा है। इसी क्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश शनिवार को बोकारो पहुंचेंगे। वह सुबह 11:30 बजे विधायक श्वेता सिंह के समर्थन में विस्थापितों के हक और अधिकार को लेकर चल रहे आंदोलन में शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में उत्साह है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष जवाहर महथा ने बताया कि विस्थापितों के हक और अधिकार की लड़ाई अब कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर लड़ेगी। इसके लिए केंद्रीय नेताओं के दिशा-निर्देश पर व्यापक आंदोलन की तैयारी की जा रही है। उन्हों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.