बोकारो, जुलाई 29 -- Bokaro News: प्रखंड के साड़म पूर्वी पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों में जर्जर बिजली पोल और पुराने तारों को बदलकर नए पोल एवं केबल लगाने की मांग को लेकर कांग्रेस के जिला महासचिव राम किशुन रविदास ने विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, तेनुघाट के कार्यपालक अभियंता को आवेदन सौंपा है।

कार्य का इंतजार जिक्र है कि ओरिएंटल कंपनी द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बिजली पोल और केबल लगाने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन कई पंचायतों में यह कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। कुछ गांवों में काम पूरा कर दिया गया, जबकि साड़म पूर्वी पंचायत एवं अन्य क्षेत्रों में लंबे समय से कार्य बंद पड़ा है।

पूर्व के प्रयास राम किशुन रविदास ने बताया कि साड़म क्षेत्र में वर्ष 1980-82 के दौरान तत्कालीन कांग्रेस नेता एवं यूनियन नेता स्व रामाधार सिंह के प्रयास से बिजल...