बोकारो, सितम्बर 21 -- Bokaro News: गोमिया थाना क्षेत्र के साड़म भाट टोला निवासी मारूफ राय के बैंक खाते से साइबर अपराधियों द्वारा कथित रूप से 65 हजार रुपये की अवैध निकासी किए जाने का मामला सामने आया है।

साइबर ठगी की घटना पीड़ित ने गोमिया थाना में आवेदन देकर मामले की जांच और राशि वापस कराने की मांग की है। थाना में दिए आवेदन के अनुसार, मारूफ राय ने 10 सितंबर को टीवीएस क्रेडिट से करीब 80 हजार रुपये का ऑनलाइन लोन के लिए आवेदन किया था। प्रक्रिया पूरी होने के बाद इंश्योरेंस, टैक्स एवं अन्य शुल्क की कटौती कर उसके बैंक ऑफ इंडिया, साड़म शाखा के खाते में 75,992 रुपये जमा हुए थे।

मामले की जानकारी इसके बाद उसने आवश्यकतानुसार करीब 11,600 रुपये की निकासी की थी। पीड़ित के अनुसार, उसी दिन रात करीब 8.30 बजे अचानक उसका मोबाइल फोन काम करना बंद हो गया और स्...