बोकारो, अगस्त 22 -- Bokaro News: चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम के एएमसी संजीव कुमार ने बोकारो स्टील प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक को पत्र लिखकर निगम में शामिल विस्थापित वार्डों में सीएसआर के माध्यम से विकास कार्य कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 1, 6, 10, 29, 30, 33, 34 और 35 में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए बीएसएल के सीएसआर मद का बेहतर उपयोग किया जा सकता है। एएमसी ने पत्र में कहा कि इन क्षेत्रों में सड़क, नाली, पेयजल और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की जरूरत है। बीएसएल की ओर से सीएसआर के तहत इन क्षेत्रों में विकास कार्य कराया जाना सामाजिक जिम्मेदारी के अनुरूप भी होगा। इससे विस्थापित क्षेत्रों के लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी और स्थानीय समस्याओं का समाधान करने में नगर निगम ...