Bokaro News: सांस्कृतिक चेतना जगाने को निबंध प्रतियोगिता
बोकारो, नवम्बर 6 -- Bokaro News: नावाडीह। गायत्री परिवार नावाडीह प्रखंड की ओर से क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में सांस्कृतिक चेतना जगाने के उद्देश्य से निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। सोहराय और दीपोत्सव जैसे महान पर्वों पर आधारित इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति से सबका दिल जीत लिया। आयोजक मंडली के पुरेन्द्र कुमार साव ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी और बच्चे डिजिटल युग में अपनी अनमोल संस्कृति, पर्वों के पीछे छिपे वैज्ञानिक व सामाजिक उद्देश्यों और आपसी भावनात्मक रिश्तों से दूर होते जा रहे हैं। इन परंपराओं को पुनर्स्थापित करने और बच्चों को यह बताने के लिए कि हमारे पर्व कब और क्यों शुरू हुए, ऐसे आयोजन बेहद जरूरी हैं। ताराचंद महतो, प्रखंड महिला समन्वयक संगीता देवी, लखन महतो, धीरज प्रसाद, सरस्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.