बोकारो, जुलाई 3 -- Bokaro News: सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी की अनुशंसा पर बीसीसीएल के असैनिक विभाग के अधिकारियों ने दुग्दा क्षेत्र का दौरा कर सीएसआर फंड से होने वाले विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि नवीन कुमार महतो, असैनिक विभाग के मैनेजर शिवराज, डिप्टी मैनेजर पवन कुमार और असैनिक अभियंता महेंद्र मीणा शामिल थे। बीसीसीएल की टीम ने दुग्दा स्थित छठ घाट तालाब का स्थलीय निरीक्षण किया। स्थानीय विजय यादव, जयप्रकाश यादव, संजय कुमार व अभय शर्मा ने तालाब की खुदाई के साथ साथ मेड पर सौंदर्यीकरण करने साथ ही चेयर लगाने की मांग रखी। अभियंताओं द्वारा बताया गया कि तालाब की सफाई के साथ साथ खूबसूरत पार्क का रूप दिया जायेगा। यह भी पढ़ें- डीवीसी मुख्यालय में क्षेत्र की समस्याएं रखी इस के बाद दुग्दा दक्षिणी पंचायत के न्यू बीसीसीएल कॉ...