बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: सहयोगिनी संस्था के बहादुरपुर स्थित कार्यालय में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना, उन्हें सशक्त बनाना था। संस्था की सचिव कल्याणी सागर ने कहा कि बेटियाँ किसी भी समाज की रीढ़ होती हैं। उन्हें केवल समान अवसर ही नहीं, बल्कि एक सुरक्षित और प्रेरक वातावरण भी उपलब्ध कराना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब हम एक बालिका को शिक्षित और सक्षम बनाते हैं, तो हम केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरी पीढ़ी का निर्माण करते हैं। संस्था के निदेशक गौतम सागर ने कहा कि बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। यह भी पढ़ें- Purnia News: अंतरराष्...