बोकारो, अक्टूबर 25 -- Bokaro News: गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिसकोपी-झुमरा मुख्य सड़क पर शनिवार सुबह सवारी गाड़ी और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हालांकि, राहत की बात रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार, अनिता नामक सवारी गाड़ी (नंबर बीआर27ए-3426) तिसकोपी से यात्रियों को लेकर रामगढ़ जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रैक्टर से उसकी सीधी टक्कर हो गई। हादसे के समय सवारी गाड़ी में कई महिला, पुरुष और बच्चे सवार थे। टक्कर के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना में दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन सवारी गाड़ी में बैठे सभी यात्रियों के सु...