बोकारो, अगस्त 20 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास रजिस्ट्री और अंचल कार्यालय में पिछले दो दिनों से सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण कामकाज बुरी तरह प्रभावित है। जमीन की रजिस्ट्री, दाखिल-खारिज समेत कई महत्वपूर्ण ऑनलाइन सेवाएं बाधित होने से दूर-दराज से पहुंचे लोगों को घंटों इंतजार के बाद बैरंग लौटना पड़ा। इससे आवेदकों में नाराजगी है। चंदनकियारी निवासी निमाई महतो ने बताया कि वह लगातार दो दिनों से रजिस्ट्री और अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन काम नहीं हो पा रहा है। उनके अनुसार अंचल कार्यालय के पंजी-टू-मेल और रजिस्ट्री कार्यालय के बीच लिंक फेल होने के कारण ऑनलाइन प्रक्रिया बाधित है। सर्वर की खराबी के चलते सभी हल्का क्षेत्रों में बड़ी संख्या में आवेदन लंबित हो गए हैं। यह भी पढ़ें- Aligarh News: सर्वर की धीमी रफ्तार से रजिस्ट्री कार्य ...