Bokaro News: सर्वपितृ अमावस्या पर नदियों और तालाबों में श्रद्धालुओं ने किया तर्पण
बोकारो, अक्टूबर 11 -- Bokaro News: सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर शनिवार को बोकारो में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ अपने पूर्वजों को याद कर तर्पण किया। गरगा नदी, दामोदर नदी, गवाई नदी सहित विभिन्न जलस्रोतों और तालाबों में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से तर्पण कर पितरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान कई स्थानों पर पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। बोकारो शहर के टूटैंक गार्डेन सहित विभिन्न तालाबों में भी लोगों ने पूर्वजों के निमित्त तर्पण किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सर्वपितृ अमावस्या पर श्राद्ध और तर्पण करने से पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की जाती है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए लोगों ने अपने पूर्वजों का स्मरण किया। यह भी पढ़ें- Gopalganj Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.