बोकारो, अक्टूबर 15 -- Bokaro News: जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि। संडे बाजार स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों की माताओं सहित विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजय पांडेय, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार और समिति सदस्य नवीन कुमार पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित थे। प्रधानाचार्य लक्ष्मण ठाकुर ने कहा कि मातृ सम्मेलन विद्यालय और अभिभावकों के बीच आपसी समन्वय एवं विश्वास को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। बच्चों के विकास में माता की भूमिका सबसे अहम होती है। नर्सरी से लेकर कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थियों के अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम का विवरण अतिथियों द्वारा प्रस्तुत किया गया। परीक्षा परिणाम के माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: सरस्वती शिशु विद...