बोकारो, अगस्त 26 -- Bokaro News: फुसरो। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, ढोरी में विद्यालय निरीक्षण किया गया। इसरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सिनिडीह के प्रधानाचार्य नवीन कुमार एवं आचार्य पंकज कुमार गुप्ता आए हुए थे। प्रधानाचार्य परमानंद सिंह व अध्यक्ष ओम शंकर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया गया। विभिन्न कक्षाओं में जाकर शिक्षण कार्य, कक्षा संचालन, विद्यार्थियों की उपस्थिति, अनुशासन एवं शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली गई। साथ ही विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। 16. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ढोरी का निरीक्षण के दौरान सभी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...