बोकारो, अक्टूबर 15 -- Bokaro News: सरस्वती विद्या मंदिर 3/सी में स्वदेशी जागरण अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संदेश दिया। स्वदेशी प्रश्न मंच प्रतियोगिता में कक्षा षष्ठ से अष्टम तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। चित्रकला व पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में अरुण से पंचम कक्षा तक के बच्चों ने आकर्षक चित्रों के माध्यम से भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देने और विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम करने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: यतिराज डिवाइन पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...