बोकारो, अक्टूबर 27 -- Bokaro News: तेनुघाट पंचायत भवन के समीप स्थित सरना स्थल के चहारदिवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी ने किया। जिला परिषद सदस्य माला कुमारी, पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव, घरवाटांड़ की मुखिया रेखा देवी सहित पंचायत के कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के तहत पेटरवार प्रखंड अंतर्गत अनुमंडल स्तरीय पंचायत तेनुघाट में सरना स्थल चहारदिवारी का निर्माण किया जाना है। इस योजना पर लगभग 25 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है। पूर्व विधायक ने कहा कि सरना स्थल आदिवासी समाज की आस्था का केंद्र है। चहारिवारी बनने से स्थल सुरक्षित रहेगा और धार्मिक आयोजनों में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि...