बोकारो, अक्टूबर 17 -- Bokaro News: सरदार पटेल पब्लिक स्कूल सेक्टर-9 में अंतर-सदनीय खो-खो व वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने खेल कौशल, अनुशासन, टीम भावना तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग की खो-खो स्पर्धा में डैफोडिल्स सदन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में जैस्मिन सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भी डैफोडिल्स सदन ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुमित कुमार, उप-प्राचार्या पूनम सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, सचिव सुभाष प्र...