बोकारो, जुलाई 18 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। शुक्रवार को उपायुक्त अजय नाथ झा व उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने चास प्रखंड अंतर्गत चाकूलिया ग्राम का भ्रमण कर बीवी- जीरामजी (मनरेगा) एवं अबुआ आवास योजना सहित विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने मनरेगा के तहत निर्मित बिरसा सिंचाई कूप का अवलोकन किया। यह सिंचाई कूप लाभुक विंदेश्वर गोराई के नाम से स्वीकृत है। मौके पर उन्होंने लाभुक की धर्मपत्नी नेहाली देवी से सिंचाई कूप के उपयोग, धान की रोपाई तथा कृषि कार्यों की जानकारी ली। उपायुक्त ने सिंचाई कूप के समीप स्थित परती भूमि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने चास प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुम...