Bokaro News: सरकारी स्कूलों के बंद होने के विरोध में राजद ने पीएम का पुतला फूंका
बोकारो, नवम्बर 10 -- Bokaro News: बोकारो। देश में सरकारी स्कूलों के लगातार बंद होने और शिक्षा व्यवस्था में बुनियादी सुविधाओं की कमी के विरोध में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की बोकारो इकाई ने शहर के बिरसा चौक (नया मोड़) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान केंद्र सरकार की शिक्षा नीति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नेताओं ने सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की। झारखंड प्रदेश राजद के प्रवक्ता घनश्याम चौधरी ने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि वर्ष 2014-15 से 2024-25 के बीच देश में 94 हजार सरकारी स्कूल बंद हुए या दूसरे स्कूलों में विलय कर दिए गए। यानी प्रतिदिन औसतन 25 स्कूलों पर इसका असर पड़ा। उनके अनुसार, मध्यप्रदेश में 30 हजार और उत्तर प्रदेश में 25 हजार सरकारी स्कूल बंद हुए हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.