बोकारो, सितम्बर 30 -- Bokaro News: चन्द्रपुरा प्रखंड के आगरडीह शिव मंदिर परिसर स्थित बहुद्देशीय भवन में चन्द्रपुरा आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा आयोजित की गई। इसमें प्रखंड के तरंगा, तारानारी, नर्रा, कुरुंबा, करमाटांड़, दुग्दा पश्चिमी, उत्तरी, पूर्वी, दक्षिणी एवं चन्द्रपुरा क्लस्टर से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया। प्रमुख चांदनी परवीन, उप प्रमुख रिंकी कुमारी, जिप सदस्य नीतू सिंह, दुग्दा उत्तरी मुखिया चंदन कुमार सिंह व मुखिया प्रवीण कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। मंच संचालन संध्या देवी व प्रेमलता देवी ने संयुक्त रूप से किया। बीएपी वसुंधरा देवी व संकुल सचिव लोधी देवी ने वर्ष 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- Katihar News: 5वीं वार्षिक आमसभा क...