बोकारो, अगस्त 7 -- Bokaro News: डीपीएस बोकारो के प्राइमरी विंग के सांस्कृतिक उत्सव 'धरोहर' का समापन गुरुवार को अंतर-सदन समूह नृत्य प्रतियोगिता के साथ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में विद्यालय के छह सदनों के कक्षा दो से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लेकर भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराओं और अनेकता में एकता की झलक प्रस्तुत की। यह भी पढ़ें- ओलंपियाड -पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धुर्वा में क्षेत्रीय स्तरीय कला उत्सव में विद्यार्थियों ने जलवा बिखेराप्रतियोगिता की शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत चेनाब सदन के भांगड़ा नृत्य से हुई, जिसमें पंजाब की लोक संस्कृति और उत्सवधर्मिता को दर्शाया गया। जमुना सदन ने लंबाडी नृत्य के माध्यम से तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और राजस्थान की बंजारा जनजाति की संस्कृति को मंच पर जीवंत किया। झेलम सदन ने हरियाणा की...