बोकारो, अक्टूबर 14 -- Bokaro News: पेटरवार , प्रतिनिधि। राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद से उनके आवास पर मंगलवार को गोमिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान लोगों ने मंत्री को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं, जनहित से जुड़े विषयों एवं विकास संबंधी सुझावों को उनके समक्ष रखा। मंत्री ने सभी की बातों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा तथा विकास से जुड़े विषयों पर गंभीरता से पहल की जाएगी। मंत्री ने कहा कि जनता का विश्वास और स्नेह ही ह...