Bokaro News: समय पर स्क्रीनिंग से गंभीर आनुवंशिक बीमारियों की रोकथाम संभव : उपायुक्त
बोकारो, अगस्त 21 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। जेएचपीईगो एवं विकास सारथी के संयुक्त तत्वावधान में प्रोजेक्ट स्वास्थ्य के तहत संवेदीकरण कार्यशाला का शुभारंभ शुक्रवार को सेक्टर वन स्थित हंस रेजेंसी सभागार में किया गया। इस मौके पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में केवल उपचार ही नहीं, बल्कि बीमारियों की रोकथाम एवं समय पर पहचान सबसे महत्वपूर्ण है। संभावित मरीजों की प्रारंभिक अवस्था में स्क्रीनिंग कर उनकी पहचान एवं आवश्यक उपचार सुनिश्चित करने से गंभीर बीमारियों को बढ़ने से रोका जा सकता है और अस्पतालों पर पड़ने वाले दबाव को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया एवं सिकल सेल जैसी आनुवंशिक बीमारियों की स्क्रीनिंग को पूरे बोकारो जिले में व्यापक स्तर पर संचालित करने की आवश्यकता है। इसके लिए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.