बोकारो, नवम्बर 12 -- Bokaro News: बुधवार को सिविल सर्जन निर्देशानुसार व सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एनपी सिंह के सहयोग से सदर अस्पताल बोकारो में 70 वर्षीय गयाराम महतो के हाथ की हड्डी टूटने के बाद उनका सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। मरीज के हाथ की हड्डी के फ्रैक्चर का ऑपरेशन हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित ने किया। ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. सौरभ सांख्यायन ने आधुनिक तकनीक की सहायता से मरीज के हाथ की नसों को सुन्न करने वाला विशेष एनेस्थीसिया दिया। नसों की सही पहचान के लिए विशेष उपकरणों का उपयोग किया गया, जिससे ऑपरेशन सुरक्षित रूप से और बिना दर्द के पूरा किया जा सका। डीएस ने बताया कि सदर अस्पताल बोकारो में उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों व आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से लगातार जटिल एवं आवश्यक ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं। आम लोगों से अ...