Bokaro News: सदर अस्पताल : चिकित्सकों की मनमानी से मरीज परेशान, अस्पताल प्रबंधन व्यवस्था सुधार में असमर्थ
बोकारो, अगस्त 20 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में चिकित्सकों की अनियमित ओपीडी ड्यूटी मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। अस्पताल में कुछ चिकित्सक सप्ताह में दो दिन तो कुछ चार-पांच दिन ही ओपीडी में सेवा दे रहे हैं। चिकित्सकों की ड्यूटी में एकरूपता नहीं होने से दूर-दराज से इलाज कराने पहुंचने वाले मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। कई मरीजों को चिकित्सक के नहीं मिलने पर बिना इलाज लौटना पड़ता है। बताया जाता है कि रांची और धनबाद से आने वाले कुछ चिकित्सक सप्ताह में केवल दो दिन सदर अस्पताल में ओपीडी करते हैं। नियमानुसार उन्हें मुख्यालय में रहकर ड्यूटी करनी है। आरोप है कि ऐसे चिकित्सकों की अनियमितता का असर अन्य चिकित्सकों की ड्यूटी पर भी पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन और विभागीय अधिकारियों की निगरानी पर भी सवाल उठ रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.