बोकारो, सितम्बर 9 -- Bokaro News: चंदनकियारी, प्रतिनिधि। सियालजोरी थाना क्षेत्र चंदाहा में मंगलवार की दोपहर डेढ़ बजे सड़क हादसे में सतीश बाउरी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक इलेक्ट्रो स्टील वेदांता की ठेका कंपनी एसयूपीएल में कार्यरत था और ड्यूटी जाने के क्रम में हादसे का शिकार हुआ। जिस गाड़ी से दुर्घटना हुई वह नई स्कॉर्पियो थी जिसका रजिस्ट्रेशन नं. नहीं मिला था। इस दौरान अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और ड्यूटी के लिए जा रहे सतीश बाउरी को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि सतीश की घटनास्थल पर मौत हो गई। स्कॉर्पियो चालक और मृतक दोनों एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

घटना का विवरण घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने मुआवजा व नियोजन को लेकर इलेक्ट्रोस्टील वेदांता के 47 खात...