बोकारो, अगस्त 22 -- Bokaro News: गोमिया, प्रतिनिधि।डीएवी पब्लिक स्कूल, स्वांग, सीसीएल में 17 से 21 अगस्त तक संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूरे सप्ताह विद्यालय परिसर प्रतिभा, रचनात्मकता और भारतीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहा। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ज्ञान एवं त्वरित सोच का प्रदर्शन किया। मोटिवेशनल स्पीकर प्रतियोगिता में बच्चों ने आत्मविश्वास और सकारात्मक विचारों से सभी को प्रेरित किया। फैंसी ड्रेस एवं रैंप वॉक में आकर्षक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। फ्रूट सलाद डेकोरेशन और राखी मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। वहीं सावन महोत्सव में बच्चों की माताओं ने मेहंदी, हरे रंग की साड़ी, रैंप वॉक और म्यूजिकल चेयर जैसी गति...