बोकारो, नवम्बर 27 -- Bokaro News: संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को मूलनिवासी संघ जिला इकाई बोकारो की ओर से सेक्टर-4 और सिटी सेंटर में पथ संचलन का आयोजन किया गया। इसमें करीब 60 महिला-पुरुष शामिल हुए। पथ संचलन की शुरुआत सेक्टर-4 स्थित बाबा साहब भीमराव आंबेडकर चौक (स्मृति नगर प्रशासन) से हुई। इसके बाद मजदूर मैदान, पटेल चौक, एलआईसी मोड़, जितेंद्र सिनेमा हॉल, बोकारो मॉल और नगर प्रशासन भवन होते हुए पुनः आंबेडकर चौक पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान संघ के सदस्यों ने लोगों को संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार राम, प्रदेश प्रभारी भरत महतो, प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश बाउरी और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार महतो ने किया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: संविधान दिवस प...