बोकारो, अगस्त 11 -- Bokaro News: फुसरो। फुसरो नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सेंट्रल कॉलोनी दुर्गा मंडप के प्रांगण में संयुक्त अभिभावक संघ की बैठक की गई। संघ के संगठनात्मक विषयों सहित अभिभावकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से संघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। गणेश यादव, भीम रवानी व दिनेश यादव संरक्षक, संतोष भगत अध्यक्ष, फूलचंद किस्कू सचिव, संतोष ठाकुर कोषाध्यक्ष, डेगन दास कार्यकारी अध्यक्ष, भारत भूषण सिंह उपाध्यक्ष व रवि कुमार मीडिया प्रभारी बनाए गए। हरेन्द्र चौहान, शिव मौर्य, महेंद्र राम, संतोष कुमार, राजेश कुमार, बेला चौहान, मनोज कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...