बोकारो, अक्टूबर 30 -- Bokaro News: सीआईएसएफ की टीम ने बोकारो इस्पात संयंत्र में अनाधिकृत रूप से घुसकर संपति की चोरी करते दो युवकों को पकड़ा है। पकड़े गए सेक्टर दो निवासी किसलय आनंद व जरीडीह निवासी सुनील कुमार महतो को माराफारी पुलिस के हवाले किया गया है। शिकायत प्रतिवेदन पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ चोरी का प्राथमिकी दर्ज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। दोनों के पास से कुल 120 किलो चोरी किए हुए लोहे बरामद किए गए है, जिसमें 20 किलो वजन का चार वाट व 40 किलो लोहे का स्कैप शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...