बोकारो, जुलाई 28 -- Bokaro News: सीसीएल कथारा वाशरी में ऑक्शन स्क्रैप का मामला सोमवार की रात हुए विवाद के बाद संदेह के घेरे में आ चुका है। ग्रामीणों की सूचना पर कथारा ओपी पुलिस ने कथारा वाशरी से स्क्रैप लोड कर निकले तीन ट्रकों को संदेह के आधार पर कथारा रेलवे कॉलोनी के समीप रोक कर जांच किया। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने तीनों ट्रकों को कथारा वाशरी प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल सभी ट्रकें परियोजना पदाधिकारी कार्यालय के समीप खड़ी हैं और जांच पूरी होने तक ऑउट करने पर रोक लगा दिया गया है। जानकारी के अनुसार स्क्रैप उठाव का टेंडर किया गया है। यह कार्य दिल्ली की एक निजी कंपनी को मिला है। इस टेंडर की अनुमानित लागत करीब एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। हालांकि जांच के दौरान पुलिस के सामने यह आशंका भी सामने आई कि स्क्रैप के साथ कॉपर क्वायल सम...