बोकारो, नवम्बर 7 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। संत मैरी नर्सरी स्कूल में शनिवार को दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को पर्व के सांस्कृतिक, सामाजिक व नैतिक महत्व से परिचित कराया गया। प्रातःकालीन सभा में विद्यार्थियों को बताया गया कि दीपावली केवल दीप जलाने और मिठाइयां बांटने का त्योहार नहीं, बल्कि स्वच्छता, ज्ञान, सकारात्मकता, प्रेम और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को दीपक, रंगोली और घरों की साफ-सफाई से जुड़ी परंपराओं का महत्व समझाया गया। स्मार्ट पैनल के माध्यम से रंगीन चित्रों एवं उदाहरणों द्वारा दीपावली की परंपराओं को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। साथ ही पटाखों से होने वाले वायु व ध्वनि प्रदूषण व पशु-पक्षियों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देकर पर्यावरण अनुकूल दीपावली मना...