बोकारो, अक्टूबर 3 -- Bokaro News: जिउतिया पर्व को लेकर शनिवार को चास के गरगा नदी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही महिलाओं सहित अन्य श्रद्धालुओं के नदी घाटों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। पंडितों की मौजूदगी में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर संतान की लंबी आयु, स्वस्थ जीवन और सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने नदी घाट पर दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान की आराधना की। पंडितों ने धार्मिक विधि पूरी कराते हुए जिउतिया पर्व से जुड़ी मान्यताओं और परंपराओं की जानकारी दी। पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने अपनी पारिवारिक परंपरा के अनुसार विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: पंचदेवरी में जिउतिया पर्व पर माताओं ने किया जीवित्पुत्रिका व्रत जिउतिया पर्व को लेकर गरगा नदी के घा...