बोकारो, अक्टूबर 3 -- Bokaro News: बेरमो, हिटी। अपने संतानों की दीर्घायु व सुख-सौभाग्य के लिए माताओं द्वारा किया जाने वाला तीन दिवसीय जीवितपुत्रिका व्रत के दूसरे दिन शनिवार को माताएं निर्जला उपवास पर रहीं। वहीं रविवार को व्रत का पारण करेंगे। इससे पहले माताएं अष्टमी तिथि को निर्जला उपवास कर अपने कुल की परंपरा के अनुसार पूर्वज मातृ व पितरों की पूजा कर उनसे अपनी संतानों के लिए आशीष मांगी। यह भी पढ़ें- Katihar News: माताओं ने निर्जला व्रत रख संतान की लंबी आयु की कामना कीजीवितपुत्रिका व्रत की पूजा वहीं जीउतिया पर्व में जहां माताएं अपने पितरों की पूजा कीं, वहीं अपने-अपने कुलाचार के अनुसार इस पर्व से जुड़ी जीमूतवाहन की पूजा और कथा का भी श्रवण किया। जीउतिया पर्व में नोनी साग, सतपुतिया झींगा, खीरा, चना-मूंग का अंकुर और अनेक प्रकार की हरी सब्जियों क...