बोकारो, अक्टूबर 22 -- Bokaro News: संडे और होली डे की कटौती के खिलाफ श्रमिक संगठनों का संयुक्त मोर्चा द्वारा बीसीसीएल दामोदा कोलियरी कार्यालय पर गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया गया। अध्यक्षता इंटक राजेन्द्र प्रसाद साहू और संचालन सीटू नेता अनिल बाउरी ने किया। धरना प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के केंद्रीय महामंत्री लग्नदेव यादव ने कहा कि दामोदा कोलियरी प्रबंधन विस्थापित और कोलियरी के मजदूरों की विरोधी है। कोलियरी प्रबंधन ने सिजुआ मौजा के रैयतों से जमीन अधिग्रहण कर लिया। साथ ही साथ उक्त जमीन से कोयला भी उत्खनन कर लिया और विस्थापित रैयतों को जमीन का मुआवजा तक नहीं मिला। रैयतों ने मुआवजा को लेकर पिछले 6 अक्टूबर से दामोदा उत्खनन परियोजना को बंद करा दिया है। कोलियरी प्रबंधन मजदूरों को होली डे और संडे कटौती कर रही है। कोलियरी प्...