बोकारो, नवम्बर 7 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के तहत जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने योजनावार कार्यों की अपडेट स्थिति की जानकारी ली और लंबित योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि डीएमएफटी मद से संचालित योजनाओं का लाभ संबंधित क्षेत्रों के लोगों तक समय पर पहुंचना चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं। उन्होंने कार्यों में आ रही बाधाओं को चिह्नित कर उनका त्वरित निराकरण करने तथा सभी योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की अनावश्यक देर...