Bokaro News: श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल ने समूह गीत व नृत्य में हासिल किया प्रथम स्थान
बोकारो, अगस्त 19 -- Bokaro News: बोकारो प्रतिनिधि। कैराली स्प्रिंगडेल स्कूल बोकारो में संस्कार भारती की बोकारो इकाई की ओर से आयोजित अंतर-विद्यालय समूह गीत व समूह नृत्य प्रतियोगिता में श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो विधाओं में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का विषय वंदे मातरम् था। इसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समूह गीत में भी विद्यार्थियों ने मधुर व जोशीली प्रस्तुति देकर पहला स्थान प्राप्त किया। दोनों प्रस्तुतियों में देशभक्ति, सांस्कृतिक गौरव व टीम भावना की झलक दिखी। कार्यक्रम में विधायक बिरंची नारायण व सीआईएसएफ के उप कमांडेंट अरविंद कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bokaro New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.