Bokaro News: श्रीराम कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग से युवाओं को मिला संस्कारों का संदेश
बोकारो, जुलाई 16 -- Bokaro News: चीरा चास स्थित मां करुणानन्दोमयी मंदिर प्रांगण में आयोजित पांच दिवसीय श्री विष्णु यज्ञ, मानस पाठ एवं श्रीराम कथा महोत्सव भक्तिमय वातावरण में जारी है। कार्यक्रम के दूसरे दिन संध्या बेला में श्रीधाम अयोध्या से पधारे श्रीराम कथा वाचक एवं सत्यम पीठाधीश्वर नरहरि दास जी महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराया। उन्होंने शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का वर्णन करते हुए युवाओं, विशेषकर कन्याओं को माता पार्वती के आदर्श चरित्र से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में संस्कार, मर्यादा और पारिवारिक परंपराओं का विशेष महत्व है। कथा के दौरान श्रीराम जन्मोत्सव, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार और सीता-राम विवाह के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। भजनों और संगीतमय प्रस्तुति से श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.