बोकारो, अक्टूबर 27 -- Bokaro News: फुसरो, प्रतिनिधि। प्रसिद्ध इंटक नेता गिरिजा शंकर पांडेय को दूसरी पुण्यतिथि पर बेरमो क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों व ट्रेड यूनियन नेताओं ने 26 अक्तूबर को पुण्य स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने फुसरो के सिंह नगर स्थित आवास पर उनकी तस्वीर पर पुष्य अर्पित करते हुए कहा कि हरदिल अजीज स्व पांडेय का समस्त जीवन कोयला श्रमिकों के लिए समर्पित था और हमेशा उनके हक और सुख-सुविधा के लिए लड़ते रहे। भले ही कांग्रेस के नेता थे लेकिन सभी दल के नेताओं को स्नेह और सम्मान देते थे। स्व पांडेय के पुत्र राकोमयू नेता बृज विहारी पांडेय सहित फुसरो नप अध्यक्ष निर्मला देवी, विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, भाजपा नेता मधुसुदन सिंह व बिक्रम पांडेय, सीसीएल ढोरी जीएम राजीव कुमार सिंह, एसओपी कुमारी माला, एरिया सिक्योरिटी ऑफिसर सुर...