बोकारो, अगस्त 20 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार क्षेत्र में मां मनसा देवी की पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद बुधवार की रात श्रद्धा और भक्ति के माहौल में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विभिन्न स्थानों पर स्थापित मां मनसा देवी की प्रतिमाओं को गाजे-बाजे और जयघोष के साथ शोभायात्रा निकालकर जलाशयों तक ले जाया गया, जहां विधि-विधान के साथ उनका विसर्जन किया गया。 यह भी पढ़ें- Ghatsila News: बहरागोड़ा में मां मनसा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न , भक्तिमय हुआ माहौलप्रक्रिया का विवरण रजक टोला, मुंडा टोला, मुखिया टोला, बुंडू के केवट टोला तथा जारा के कुम्हार टोला सहित कई स्थानों से अलग-अलग समय पर शोभायात्राएं निकाली गईं। श्रद्धालु मां मनसा देवी के जयकारे लगाते हुए पूरे उत्साह के साथ जुलूस में शामिल हुए। शोभायात्राएं पेटरवार के विभिन्न मार्ग...