बोकारो, जुलाई 15 -- Bokaro News: चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा स्टेशन रोड स्थित जगन्नाथ मंदिर में जेठ पूर्णिमा के दिन महास्नान/दिव्य स्नान के बाद से बीमार प्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा का मंगलवार को नवयौवन दर्शन हुआ। इस दिन मंदिर का पट खुला तथा भगवान का नेत्रोत्सव शामिल कई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। मंदिर में नया ध्वज भी लगाया गया तथा भगवान को नए वस्त्र पहनाए गए। पुजारी संतोष पंडा ने सारा अनुष्ठान संपन्न कराया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बिरजी भगत मंदिर के पट खुले, भक्तों ने किए भगवान के दर्शन विशेष पूजा बुधवार को भी जगन्नाथ मंदिर में कई अनुष्ठान होंगे। मंदिर में विशेष पूजा की जाएगी। मंदिर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। पुजारी ने बताया कि जेठ पूर्णिमा के दिन स्नान करने के बाद भगवान बीमार पड़ गए थे। तथा उसके बाद सभी एकांतवास ...