बोकारो, अगस्त 31 -- Bokaro News: पूज्य तपस्वी श्री जग जीवन जी महाराज ज्योति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पेटरवार में रविवार को एक दिवसीय वैदिक गणित कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों से आए हुए छात्रों व शिक्षकों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शशि भूषण गुरूजी, उपाध्यक्ष रविकांत सिंगला, नागेश्वर कुमार, रथलाल महतो व विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश कुमार उपाध्याय ने सामूहिक रूप से किया। छात्र-छात्राओं को उत्साहित करने के लिए पेटरवार के मशहूर जादूगर जेपी सम्राट ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों व शिक्षकों को भारतीय गणितीय पद्धति वैदिक गणित के सरल एवं उपयोगी सूत्रों से परिचित कराना था। आयोजन में विद्या विकास समिति, झारखण्ड प्रान्त के प्रा...