बोकारो, सितम्बर 28 -- Bokaro News: गोमिया। प्लस टू उच्च विद्यालय गोमिया के प्रांगण में रविवार को गोमिया प्रखंड के शिक्षकों की ओर से सेवानिवृत्त शिक्षक स्व भीम राम एवं कार्यरत शिक्षक स्व संतोष कुमार महतो की स्मृति में श्रद्धांजलि सह शोक सभा का आयोजन किया गया। दोनों शिक्षक पूर्व में प्लस टू उच्च विद्यालय गोमिया में कार्यरत रहे थे। अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक रविशंकर पासवान ने की। आयोजनकर्ता गौतम कुमार चौधरी ने कहा कि सभी शिक्षक एक परिवार की तरह हैं। धन्यवाद ज्ञापन मदन रविदास ने किया। अंबुज कुमार, प्रकाश सिन्हा, चंद्रभूषण पांडेय, संतोष गुप्ता, मनोज कुमार, नंदकिशोर, जयकांत, सराज, अंजलि कुमारी व अनिता कुमारी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...