Bokaro News: शिक्षक बाबूलाल महतो की तीसरी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
बोकारो, अक्टूबर 29 -- Bokaro News: कसमार प्रखंड के टांगटोना स्थित जगधात्री पब्लिक स्कूल में बुधवार को क्षेत्रनाथ उच्च विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक स्वर्गीय बाबूलाल महतो की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, ग्रामीणों और अभिभावकों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वहीं, जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया। मौके पर लक्ष्मण महतो, दिलीप महतो, चमन किशोर, सुजाता कुमारी, पूनम कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: छात्र-छात्राओं में पुरस्कार वितरण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.