बोकारो, अगस्त 11 -- Bokaro News: गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वांग दक्षिणी के पंसस सह एक नई राजनीतिक दल के स्थानीय नेता सैफ अली ने सोमवार को तेनुघाट न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। उनके खिलाफ एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए गोमिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने आरोप लगाया है कि सैफ अली ने उससे शादी करने का भरोसा दिलाया था। इसके बाद दोनों के बीच संबंध बने। युवती के अनुसार, हाल के दिनों में जब उसने आरोपी से शादी करने की बात कही तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। युवती ने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। शिकायत दर्ज होने के बाद से सैफ अली फरार था। इसी बीच सोमवार को उसने तेनुघाट न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।...