बोकारो, जुलाई 28 -- Bokaro News: फुसरो। फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में कचरा उठाव नहीं होने की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद कार्यालय में संबंधित कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। उपाध्यक्ष रेणू देवी ने सभी वार्डों में नियमित एवं समयबद्ध कचरा उठाव सुनिश्चित करने, साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार लाने तथा आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कहा कि हमारी प्राथमिकता स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ फुसरो का निर्माण है। नगरवासियों से भी अपील है कि स्वच्छता बनाए रखने में अपना सहयोग दें तथा कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...