बोकारो, जुलाई 26 -- Bokaro News: चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ सहित सटे क्षेत्र में रविवार को बोकारो होमा टीम की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व संस्था के वरीय सदस्य मुकेश कुमार, प्रवीण कुमार और संजय गोस्वामी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। वरीय सदस्य प्रवीण कुमार ने कहा कि कई सामान्य बीमारियों से घरेलू उपायों, पौष्टिक भोजन और नियमित दिनचर्या के माध्यम से भी बचाव एवं राहत संभव है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के शरीर में रोगों से लड़ने की प्राकृतिक क्षमता मौजूद होती है, जिसे संतुलित जीवनशैली और उचित देखभाल के जरिए मजबूत बनाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: तनाव से मुक्ति के लिए नियमित यो...