बोकारो, अक्टूबर 1 -- Bokaro News: महावीर चौक के समीप सरकार से आवंटित कंपोजिट अंग्रेजी शराब दुकान में मंगलवार रात शराब की गुणवत्ता को लेकर ग्राहक और सेल्समैन के बीच जमकर हंगामा हुआ। चास के कालापत्थर निवासी एक युवक ने संजीव सिंह के नाम से लगे बोर्ड वाली दुकान से शराब की बोतल खरीदी थी। घर जाकर शराब का इस्तेमाल करने पर उसे गंध और स्वाद सामान्य नहीं लगा। ग्राहक को शराब नकली होने का संदेह हुआ तो वह अपने सहयोगियों के साथ दुकान पहुंचा और शिकायत की। सेल्समैन ने शराब नकली होने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। हंगामे की सूचना पर स्थानीय झामुमो कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी सरकार के संबंधित विभागीय मंत्री तक पहुंचाने की बात कही। हालांकि, शराब की बोतल की जांच अथवा उसकी गुणवत्ता को लेकर विभागीय स्...