बोकारो, अक्टूबर 25 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। शरद पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को चास में श्रद्धा और भक्ति के साथ नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुकुल व हरे कृष्णा सेंटर की ओर से आयोजित इस नगर कीर्तन में आचार्य विजय दास, करुणा अवतार प्रभु, यमुना पति प्रभु, अमन तिवारी समेत गुरुकुल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। नगर कीर्तन में भगवान श्रीकृष्ण की सुसज्जित पालकी आकर्षण का केंद्र रही। भक्तों ने पालकी के साथ चास के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते रहे। नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। चास भ्रमण के बाद नगर कीर्तन यात्रा गुरुकुल पहुंचकर संपन्न हुई। आयोजन का उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाना औ...