Bokaro News: शतरंज प्रतियोगिता में आदर्श विद्या मंदिर के छात्र रिद्धि राज प्रथम
बोकारो, अगस्त 24 -- Bokaro News: मारवाड़ी पंचायत चास की ओर से संचालित आदर्श विद्या मंदिर के छात्र रिद्धि राज ने बोकारो जिला स्तरीय ओपन चेस प्रतियोगिता के अंडर-13 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। बोकारो डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की ओर से उत्कल सेवा समिति के सहयोग से 22 व 23 अगस्त को गीता भवन, सेक्टर-4 में प्रतियोगिता आयोजित हुई। रिद्धि ने छह राउंड में चार अंक अर्जित कर प्रथम स्थान हासिल किया। आयोजकों ने उन्हें प्रशस्तिपत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। उनकी सफलता पर विद्यालय संचालन समिति, प्राचार्य व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रिद्धि की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: शतरंज प्रतियोगिता में साहिल राजा और हर्ष कुमार बने चैंपियन यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.