बोकारो, नवम्बर 14 -- Bokaro News: बोकारो प्रतिनिधि। वोट बचाओ-देश बचाओ आंदोलन के बाद निर्वाचन आयोग ने एएसडीडी सूची में शामिल छूटे मतदाताओं को एक और अवसर देने का निर्देश दिया है। यह जानकारी शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जवाहर लाल महथा ने संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बाद छह नवंबर को निर्वाचन आयोग ने झारखंड समेत पांच राज्यों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों को पत्र जारी किया है। इसके तहत त्रुटिवश एएसडीडी सूची में शामिल मतदाताओं की पहचान कर उनसे दोबारा इन्यूमरेशन फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है। महथा ने बताया कि राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर मतदान केंद्रों में 'एक और अवसर' कार्यक्रम के तहत बीएलओ, राजनीतिक दलो...